2 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए  सहभागिता करने की अपील की

2 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए मैनपुरी के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की

एटा,अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जनपद मैनपुरी के बेवर क्षेत्र के गांव घुटारा एवं सुल्तानपुर क्षेत्र के गांव सुरजनपुर में संगठन के प्रमुख पदाधिकारीयों ने सक्रिय साथियों के साथ बैठक आयोजित कर भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ प्रस्तावित लखनऊ में 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती पर होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु जनपद मैनपुरी के साथियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की एवं संगठन का विस्तार करते हुए तमाम नए साथियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई सभी साथियों ने अधिक से अधिक संख्या में गांव-गांव पहुंचकर किसान मजदूर नौजवान साथियों को संगठन के साथ जोड़कर किसान मजदूर की आवाज को बुलंद करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, प्रदेश प्रभारी राजेश शीतलपुर, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, नितिन कुमार को युवा जिला प्रभारी मैनपुरी,विमलेश कुमार, रामरहीश सिंह प्रधान, आशाराम सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, दीप सिंह, रामवीर सिंह, अश्वनी कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks