भाकियू भानु छोड़कर आए जनपद फिरोजाबाद निवासी सम्राट विजेंद्र सिंह टाइगर को राष्ट्रीय सचिव डॉ प्रवीण शाक्य जनपद मैनपुरी के जिलाध्यक्ष बलराम सिंह प्रधान को बनाकर कार्यकारिणी का विस्तार किया

एटा।आपको अवगत कराना है कि अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कल दिनांक 19 अगस्त 2020 को जनपद फिरोजाबाद एवं मैनपुरी का देर रात्रि तक दोरा किया उक्त यात्रा के समय देर रात्रि तक साथ रहे सभी क्रांतिकारी साथियों का हृदय से आभार तथा प्रातः अवागढ़ से निकलने के बाद जनपद फिरोजाबाद की तहसील जसराना के बड़ा गांव संगठन का काफिला पहुंचा जहां भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन को छोड़कर आए सम्राट बृजेंद्र सिंह टाइगर जी को संगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया, डॉक्टर प्रवीण शाक्य जिला प्रभारी चिकित्सा प्रकोष्ठ फिरोजाबाद के बाद जनपद मैनपुरी की तहसील करहल के गांव पचावर के प्रधान इंजीनियर सीवी प्रधान जी को मंडल महासचिव तथा मैनपुरी के गांव झंडा हार निवासी योगेश जी को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनमोल शाक्य जी को जिला प्रवक्ता मैनपुरी एवं नवीन खदान मंडी समिति मैनपुरी में बलराम सिंह प्रधान जी को जिला अध्यक्ष मैनपुरी नियुक्त किया गया साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई अपने अपने प्रयासों से संगठन को गांव स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करें एवं अतिशीघ्र कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों को सूची उपलब्ध कराकर किसान समस्याओं के समाधान को जनपद फिरोजाबाद एवं मैनपुरी में प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत के आयोजन की तैयारी कर विस्तृत रणनीति वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंप कर कार्यक्रम की तिथि निर्धारित कराने का कष्ट करें जैसे आम गरीब मजदूर किसान की समस्याओं का समाधान कराया जा सके एवं किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा राष्ट्रीय महासचिव, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, इंजीनियर अनुराग सिंह जी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, बब्लेश यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, संजीव यादव प्रदेश महासचिव, नवनीत सिंह भट्टे वाले युवा प्रदेश महासचिव, विनय एडवोकेट, सोनू आजाद, नीटू भाई, अवधेश यादव, प्रदीप, आशुतोष, राघव यादव, आशु सहित आदि लोग उपस्थित रहे