
एटा– थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, घर से नाराज होकर निकले किशोर को थाना मारहरा पुलिस द्वारा किया गया सकुशल बरामद।
दिनांक 17.02.2024 को अरुण कुमार पुत्र नेम सिंह निवासी ग्राम मेंहनी थाना मारहरा जनपद एटा उम्र करीब 13 वर्ष के घर से चले जाने के संबंध में दिनांक 19.02.2024 को थाना मारहरा पर मुअसं0- 37/2024 धारा 363 भादवि0 पंजीकृत किया गया। अरुण उपरोक्त को आज दिनांक 25.08.24 को खुला आश्रय गृह हरिद्वार से सकुशल बरामद कर उसके माता–पिता के सुपुर्द किया गया है। परिजनों द्वारा थाना मारहरा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।