वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना:-* दिनाँक 04.06.2020 को वादी अरमान उर्फ पुत्र भोले खान निवासी ग्राम गैसिंगपुर थाना जसरथपुर एटा द्वारा थाना जसरथपुर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 03/06/2020 को ग्राम गैसिंगपुर थाना जसरथपुर में हुये आपसी झगड़े के दौरान रिजवान आदि अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से वादी के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। इस सूचना पर थाना जसरथपुर *मु0अ0स0 110/2020 धारा 307/504/188/270 IPC व 3 महामारी अधिनियम* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जसरथपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 21/08/2020 को उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त रिजवान को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 08.25 बजे उसी के मकान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

नोट- घटना से सम्बंधित अन्य दो अभियुक्तों को पूर्व में अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त नामपता:-

  1. रिजवान खान पुत्र मासूक खाँ निवासी गैसिंगपुर थाना जसरथपुर एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल:-

  1. उपनिरीक्षक श्री गेंदालाल
  2. का0 सुगम कुमार
  3. का0 विनोद कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks