
एटा– न्यायालय सुरक्षा कर्मियों की तत्परता के चलते चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा सहित किया गया गिरफ्तार, भेजा जेल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 22.08.2024 को न्यायालय सुरक्षा कर्मियों द्वारा चेकिंग के दौरान न्यायालय के गेट नंबर 5 से एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय सुरक्षाकर्मियों द्वारा, गिरफ्तार अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर में दाखिल कर, प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- केशव मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रामानंद मिश्रा निवासी शक्तिखंड न० 04 प्लाट 913 गाजियाबाद। बरामदगी
- एक अवैध तमंचा 315 बोर गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
(न्यायालय सुरक्षा) - उप निरीक्षक राजवीर सिंह
- मुख्य आरक्षी हरिशंकर शर्मा
- आरक्षी तरुण सिंह
- आरक्षी कर्मवीर सिंह