चोरी का किया गया सफल अनावरण। चोरी के माल सहित 03 शातिर चोर गिरफ्तार

एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा, करीब डेढ़ माह पूर्व नगर क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी का किया गया सफल अनावरण। चोरी के माल सहित 03 शातिर चोर गिरफ्तार।


घटना का विवरण
दिनांक 04.07.2024 को वादी धीरज पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी श्याम विहार कॉलोनी थाना कोतवाली नगर एटा ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी की दिनांक 04.07.2024 को वह प्रातः 09 बजे अपने कर्यालय गया था। इसी दौरान किन्ही अज्ञात व्यक्तियों द्वार उनके घर से सोने की चेन, हार, चूड़ी,अंगूठी,पायल इत्यादि आभूषण चोरी कर लिए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुअस – 311/2024 धारा 331(1), 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी/ अनावरण
उपरोक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए 03 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.08.2024 को समय करीब 12.30 बजे पाडम गांव के पास बनी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। मौके एवं जमा तलाशी से चोरी के 12000 रुपए, व चोरी के आभूषणों की बिक्री से प्राप्त रुपयों से खरीदी गई स्विफ्ट कार बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मुख्य बिंदु

  1. घटना के मुख्य अभियुक्त अमित यादव उपरोक्त की वादी की पुत्री के साथ मित्रता थी।
  2. दोनो एक ही जगह ट्यूशन पढ़ते थे, ओर अमित का वादी के घर आना जाना था।
  3. अमित ने वादी की पुत्री से मिलकर उसके घर में रखे आभूषणों को चोरी करने का षड्यंत्र रचा।
  4. अमित पर किसी को शक न हो इस लिए वादी की पुत्री द्वारा स्वयं अपने घर में रखी नगदी एवं आभूषण लाकर अमित को दे दिए गए।
  5. अमित ने अपने सहयोगी अभियुक्त कवि वर्मा की सहायता से आभूषणों को विजयकांत वर्मा की बेच दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त –

  1. विजयकान्त वर्मा उर्फ विक्की पुत्र स्व0 चन्द्रकान्त वर्मा निवासी वडा बाजार कस्वा शिकोहावाद थाना शिकोहावाद जिला फिरोजावाद
  2. कवि वर्मा पुत्र राजपाल वर्मा निवासी ग्राम पाडम थाना जसराना जनपद फिरोजावाद
  3. अमित यादव पुत्र दलवीर सिंह निवासी जिटौली थाना निधौली कलाँ एटा। बरामदगी –
  4. चोरी के 12200 रु0 नगद
  5. चोरी के आभूषण विक्री से प्राप्त रुपयो से खरीदी गयी एक स्विफ्ट कार सं0 HR13 K8857 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
  6. निरीक्षक अपराध श्री वेगराम सिंह
  7. उ0नि0 श्री महेन्द्र सिंह
  8. उ0नि0 श्री विपिन कुमार
    4.का0 अंकित कुमार
  9. का0 870 राहुल कुमार
    6.का0 जयवीर सिंह
  10. का0 सतेन्द्र कुमार
    8.का0 अंकुर मलिक

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks