
कासगंज,भव्यता के साथ मनाया गया ,78 वां स्वतंत्रता दिवस।
24 अधिकारी, कर्मचारियों को शौर्य पदक।
जनपद मुख्यालय सहित , कस्बों , नगर पंचायतों तथा विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने झंडा रोहण किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में शहीदों का स्मरण करते हुए शहीदों को निष्ठा और कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाते हुए मिष्ठान वितरित किया जिलाधिकारी मेघा रुपम ने जिलाधिकारी कार्यालय पर झंडा रोहण किया दोनों अधिकारियों ने वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण किया।
इस दौरान पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा , योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक उ.प्र. द्वारा पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को शौर्य प्रशंसा चिन्ह गोल्ड , क्षेत्राधिकारी नगर विजय कुमार राणा को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक , फायरमैन देवेन्द्र पाल सिंह को रजत पदक और प्रशस्ति पत्र तथा 21 अन्य पुलिस कर्मियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
अमांपुर , मोहनपुर ,सिढपुरा , सोरों , आदि स्थानों पर तथा स्कूलों , राजकीय पौलीटैक्निक द्वारा भी उल्लास पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने का समाचार है।