कथा के समापन पर एक भंडारे का आयोजन किया गया

ब्रह्म समाज एकता समिति के मेरठ ज़ोन कार्यालय a-377 सेक्टर 2 ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेरठ ज़ोन प्रभारी पंडित राजेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित भगवान सत्यनारायण कथा के समापन पर एक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सांसद राज्यसभा डॉक्टर दिनेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति के राष्ट्रीय संरक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री जीएल शर्मा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरुण दीक्षित उपस्थित हुए! इस अवसर पर श्री दिनेश शर्मा का स्वागत डीएनडी टोल पर समिति के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुँवर अमित राज दीक्षित के नेतृत्व में समिति के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा शालू पंडित ,जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ गौतम बुध नगर ध्रुव शर्मा, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अनिरुद्ध शर्मा ,क्षत्रिय विचार एवं विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रामनिवास सिंह चौहान एवं प्रदेश महासचिव ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया ! आयोजन स्थल पर उपस्थित होने के पश्चात डॉ दिनेश शर्मा जी द्वारा सामाजिक चेतना मंच के अंग वैश्य समाज के राष्ट्रीय संयोजक सत्यदेव गुप्ता फौजी ,राष्ट्रीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमबाबू धनगर ,भारतीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश प्रजापति, अखिल भारतीय कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं ऋषि वादी कर्मशील यंग परमार्थी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश तुरैहा एवं प्रदेश अध्यक्ष चेतन यादव, मानव हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कश्यप, अखिल भारतीय कश्यप निषाद संगठन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष एटा राकेश कश्यप,सामाजिक चेतना मंच के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब अहमद, घोसी यादव महासभा के प्रदेश महासचिव अनुराग यादव एडवोकेट ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्रा ,राष्ट्रीय महासचिव भूपेश शर्मा एडवोकेट ,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बालकिशन शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजय मोहन शर्मा एवं असीत दीक्षित ,मेरठ जोन अध्यक्ष राज नारायण शुक्ला, मेरठ मंडल अध्यक्ष मुकेश शुक्ला जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर मुकेश शर्मा आदि सहित सैकड़ो ब्रह्म समाज एकता समिति एवं सामाजिक चेतना मंच के पदा -अधिकारियों से अलग-अलग बैठकर डॉक्टर दिनेश शर्मा जी द्वारा गहन राजनीतिक चर्चा की गई तथा धनगर -कश्यप -प्रजापति समाजों के पदाधिकारी द्वारा अपने-अपने समाजों के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र निर्गत करने के प्रकरण पर शीघ्र कार्रवाई हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए ! कार्यक्रम के समापन पर दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त श्री अजय चौधरी जी आईपीएस द्वारा भी उपस्थित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks