जनपद एटा अपडेट

“काकोरी ट्रेन एक्शन” शताब्दी महोत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर जनपद में आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अवधेश कुमार बाजपेयी द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अमर वीर शहीदों के बलिदान से अवगत कराते हुये विद्यालय में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
इसके साथ ही शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त अमृत सरोवरों पर बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
खंड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक अमृत सरोवर पर 100-100 पौधे रोपित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को काकोरी ट्रेन एक्शन के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति, खंड विकास अधिकारीगण, एबीएसए सकीट, विद्यालय प्रबन्धक, कोषाध्यक्ष, प्रधानाचार्य कोआर्डिनेटर दयानन्द श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहें।