एटा नगर में व्यापारियों का मंडलीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न,

शहर क़े शुक्ला गार्डन माल गोदाम रोड पर एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया,
मंडलीय सम्मेलन में मुख्यअतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा,कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय एटा पहुचे,
आयोजित कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने हेतु अलीगढ़ , खुर्जा, फिरोजाबाद , बुलंदशहर, आगरा, हाथरस, मैनपुरी, कासगंज, मथुरा समेत अन्य जनपदो क़े व्यापार मंडल क़े पदाधिकारी पहुचे,
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी अपनी सक्रियता उपस्थिति दर्ज कराने एटा पहुचे,
आयोजित कार्यक्रम में एटा पहुचे पदाधिकारिओं द्वारा अनेक व्यापारिक समस्याओं पर सामूहिक चर्चा की गई,
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारिओं द्वारा समस्त समस्याओं के समुचित समाधान हेतु पूर्ण प्रयास किया जाएगा
मंडलीय सम्मेलन को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा संबोधित किया गया,
उन्होंने समस्त व्यापार मंडल पदाधिकारिओं को एकजुट होकर समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया,
सम्मेलन को कई वरिष्ठ व्यापार मंडल पदाधिकारिओं ने संबोधित किया,
व्यापारिक सदस्यों मे मुख्यरूप से राजकुमार अग्रवाल मथुरा ,विष्णु गौतम हाथरस, राजकुमार गुरुनानी आगरा, रविन्द्र लाल तिवारी फिरोजाबाद, प्रदीप गुप्ता एटा,एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, एटा नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, नगर अध्यक्ष अतुल राठी मौजूद रहे,
मंडलीय व्यापारिक सम्मेलन में आगरा में 8 एवं 9 अगस्त 2024 को होने वाले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव के मुख्य विषय पर भी व्यापक विचार विमर्श किया गया,
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के योग्यतम ,कर्मठ पदाधिकारिओं का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न किया जाएगा,
आयोजित कार्यक्रम मे एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा की नवनिर्वाचित / नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारिओं का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ,
शपथ ग्रहण समारोह के अंतर्गत एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा की नगर कार्यकारिणी,जिला युवा,नगर युवा कार्यकारिणी,जिला महिला एवं नगर महिला कार्यकारिणी, IT सेल कार्यकारिणी नवनिर्वाचित पदाधिकारिओं द्वारा अपने पदाधिकार का समर्पित एवं सक्रिय भाव से निर्वहन करने हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण किया गया,
आयोजित कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, एटा नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता पहुंची,
एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं द्वारा अन्य जनपदों से पहुचे समस्त व्यापार मंडल पदाधिकारिओं का फूलमाला , पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर भव्य स्वागत सम्मान किया गया!
कार्यक्रम में मुख्यरूप से एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के समस्त कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण साथ ही साथ एटा जनपद के अलीगंज,जलेसर , अवागढ़,सराय अगहत,राजा का रामपुर,सकीट,मारहरा,मिरहची , जलेसर,निधौली आदि नगर से पदाधिकारी पहुचे,
कार्यक्रम मे संजीव बासनी, अशोक सराफ कल्लू मियां,दिनेश गुप्ता,प्रदीप गुप्ता, राकेश वार्ष्णेय, अध्यक्ष अतुल राठी, राहुल वार्ष्णेय,डेविड जैन,अमित गुप्ता,तनवीर खान,आदेश गुप्ता,कैलाश जैन, संजीव जैन संजीव वार्ष्णेय,प्रसून वार्ष्णेय,सौरभ गुप्ता, देव सोलंकी,गणेश वार्ष्णेय, सुजीत वार्ष्णेय,साबिर मियां,मुकेश वार्ष्णेय,जावेद,चीना अग्रवाल, रितिका शर्मा नीलम गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे