दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा–थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता,थाना मलावन पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नरायण सिहं के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 110/2024 धारा-137(2), 65(1), 87 बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त *रोहित पुत्र श्री गंगाराम निवासी ग्राम रेपुरा थाना मिलक जनपद रामपुर* को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. रोहित पुत्र श्री गंगाराम निवासी ग्राम रेपुरा थाना मिलक जनपद रामपुर उम्र करीब 20 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0श्री जवाहर सिह धाकडे
  2. उ0नि0 श्री सोहनपाल
  3. है0का0 अवधेश कुमार
  4. है0का0 अनिल कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks