स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फफोतू में दो झोलाछाप को थमाऐ नोटिस , हडकंप

एटा ! आज मगंलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के अवैध चिकित्सा व्यवसाय नोडल डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार ने ब्लॉक सकीट क्षेत्र के फफोतू कस्बे में छापामार कार्यवाही करते हुए दो झोलाछाप आदेश व उदयवीर सिहं पर कार्रवाई करते हुऐ नोटिस थमाऐ है ! डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि एक आदेश नामक व्यक्ति अपने को बीएएमएस डिग्री होल्डर बता रहा था तथा उसके यहां मरीज़ भर्ती पाऐ गऐ लेकिन वह अपनी कोई डिग्री नही दिखा पाया तो वहीं दूसरी तरफ उदयवीर सिहं क्लीनिक छोडकर भाग गया ! आज फफोतू में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गयी कार्यवाही से झोलाछाप चिकित्सकों में हडकंप के हालात देखे गए ! टीम की कार्यवाही के दौरान झोलाछाप अपने क्लीनिकों को बंद कर नौ दो ग्यारह हो लिऐ !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks