24 घंटे के अंदर कटीले तार बन्डल सहित किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना‌ सकीट पुलिस को मिली सफलता, थाना सकीट पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे आरोपी को 24 घंटे के अंदर कटीले तार बन्डल सहित किया गया गिरफ्तार । जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पर पंजीकृत मुअस– 53/24 धारा 379 भादवि में वांछित अभियुक्त धन्नालाल उर्फ हरिनन्दन पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बक्शीपुर थाना सकीट एटा को चोरी किया गए कटीले तार के बन्डल के साथ गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- धन्नालाल उर्फ हरिनन्दन पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बक्शीपुर थाना सकीट जिला एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. थानाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह
  2. उ0नि0 श्री मुकेश कुमार
  3. आरक्षी विजेन्द्र सोंलकी
  4. आरक्षी रामेश्वर सिकरवार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks