जनपद हाथरस निवासी एक बच्चे को सकुशल उसके परिवारीजनो से मिलाया

एटा –ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा, नाराज हो कर घर से निकले, थाना सासनी जनपद हाथरस निवासी एक बच्चे को सकुशल उसके परिवारीजनो से मिलाया।


घटनाक्रमानुसार दिनांक 09.04.2024 को पैदल गश्त करते समय एक थाना जलेसर पुलिस को एक 11–12 वर्ष का बच्चा, कस्बा जलेसर में घूमता हुआ मिला। थोड़ा संशय होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा बच्चों से प्रेम पूर्वक पूछा गया तो उसने बताया कि वह घर से नाराज होकर चला आया है, और अपने घर का रास्ता भूल गया है, घर का पता पूछने पर बच्चा पता भी अच्छी तरह नहीं बता पाया। कोतवाली जलेसर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से जनपद एटा व आस पास के अन्य जनपदों में प्रचार प्रसार किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला की बच्चा थाना सासनी जनपद हाथरस क्षेत्र का निवासी है। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल बच्चों के परिजनों से संपर्क कर उनको थाने बुलाकर आज दिनांक 10.04.2024 को बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिसकी आमजन एवं बच्चे के परिजनों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks