
एटा- जनपदीय पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर तथा थाना निधौली कलां क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल (आईटीबीपी) के साथ किया गया एरिया डॉमिनेशन।
आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 05.04.2024 को थाना कोतवाली नगर तथा थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा अर्द्धसैनिक बल (आईटीबीपी) के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत थाना कोतवाली नगर एटा से मारहरा दरवाजा , नंगला पोता, पटियाली चौक, नन्नूमल चौराहा, ठण्डी सडक तथा ऋषि मार्किट तक तथा थाना निधौली कलां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रूपसपुर, खिल्ली, गहराना, मोहब्बतपुर, नगला बन्दी तथा कस्बा निधौली कलां में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन कर आमजन को भयमुक्त/निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।