दहेज हत्या के मामले में वाँछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में वाँछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन मे वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं0 326/2023 धारा 498ए/304बी भादवि0 व 3/4 डीपी एक्ट में वाँछित चल रहे 01 अभियुक्त को आज दिनांक 05.04.2024 को ग्राम नंगला चोखे से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-

  1. सुरेश चन्द्र पुत्र अनोखेलाल निवासी ग्राम नगला चोखे थाना जैथरा एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. उ0नि0 राकेश तोमर
  2. उ0नि0 अभिषेक
  3. हो0गा0 नसीम खान

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks