दक्ष प्रजापति की तेरह कन्यायों से विवाह कर स्रष्टि रचियता कहलाऐ भगवान महर्षि कश्यप ……..डेविड

( नगर में जगह जगह महर्षि कश्यप गुहराज निषाद जंयती शोभायात्रा पर हुई पुष्प वर्षा )


एटा ! परम्परागत रूप से आज शुक्रवार को महर्षि कश्यप सदभावना समिति के बैनर तले मेहता पार्क से ग्यारवें महर्षि कश्यप गुहराज निषाद जंयती मेला शोभायात्रा का रंगा रंग शुभारंभ कश्यप समाज के गणमान्य बंधुओ में इंजी. सुरेन्द्र कश्यप, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप,,, इंजी. नरेंद्र कश्यप , ओमप्रकाश कश्यप बाबूजी, डा. वी. पी सिहं, मानव हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रष्ण गोपाल सिहं कश्यप , सत्येन्द्र कश्यप बॉबी सहित मेला संयोजक सी.पी. कश्यप के मध्य सदर विधायक एवं सभापति उत्तर प्रदेश पंचायती राज विपिन वर्मा डेविड के कर कमलों से फीता काटकर किया गया ! शोभायात्रा के शुभारम्भ से पूर्व ठन्डी सडक स्थिति भगवान महर्षि कश्यप मंदिर पर समपन्न किऐ गऐ हवन में मौजूद कश्यप निषाद समाज के सैकडों बंधुओ को संबोधित करते हुऐ शोभायात्रा के मुख्य अभिनंदनीय अतिथि विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि सूर्य वंश के पूर्वज मरीचि के पुत्र ब्रम्हावर्त के दूसरे राजा उत्तमपाद के समकालीन भगवान महर्षि कश्यप जिन्होंने दक्ष प्रजापति की तेरह पुत्रियों से विवाह कर स्रष्टि का विकास किया , ऐसे स्रष्टिकर्ता व सप्त श्रिषि मुनियों में सर्वश्रेष्ठ भगवान महर्षि कश्यप एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के बाल सखा निषाद वंश के कुलभूषण महाराज गुहराज निषाद को नमन करता हूँ जिन्होंने आदिकाल में कश्यप निषाद वंश को अपने न्यायप्रिय कार्यों से गौरवान्वित किया ! इस अवसर पर मेला संयोजक सी. पी. कश्यप सहित स्वजातीय बंधुओ ने भगवान महर्षि कश्यप एवं गुहराज निषाद के रथों पर पुष्पों की वर्षा करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड को सम्मान स्वरूप पगडी पहनाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनदंन किया ! बेन्डबाजों की धुन पर शहर के मुख्य मार्गों से निकलती हुई शोभायात्रा में देवाधिदेव भगवान शंकर , गणेश, एवं भगवान श्री राम को झूठे बेर खिलाने वाली माता शबरी की अद्भुत झांकियों को सजाकर निकाला गया ! शोभायात्रा में हरिश चन्द कश्यप एड., धर्मेन्द्र कश्यप शास्त्री, मुन्नालाल कश्यप, डा. अर्जुन सिहं कश्यप, चरन बिहारी कश्यप, संजय कश्यप बाब, राजवीर सिहं, योगेश कुमार कश्यप, देवांश वर्धन कश्यप, रवि कश्यप, गुलजारी लाल कश्यप, अजय कश्यप, पुष्पेन्द्र कश्यप, राजेश कश्यप बी. डी. सी. , कमलेन्द्र कश्यप, भगवान दास कश्यप, विजय कश्यप, सुनील कश्यप, मुकेश कश्यप, विजयपाल कश्यप, अनोखेलाल कश्यप, मथुरा प्रसाद कश्यप , नरेन्द्र कश्यप आदि सैकडो की संख्या में स्वजातीय बंधु मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks