
एटा– कोतवाली नगर पुलिस को मिली बडी सफलता, चैकिंग के दौरान दो वांछित अभियुक्तों को अवैध असलहा, कारतूस व चोरी की स्कूटी सहित किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वाछिंत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान आज दिनांक 05.04.2024 को समय करीब 13.10 बजे घिलौआ रोड से मुअसं0 153/24 धारा 379 भादवि0 में वाछिंत चल रहे अभियुक्त विष्णू पुत्र राम किशोर निवासी भगीपुर थाना कोतवाली नगर एटा को 01 अवैध तमन्चा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा अक्षय पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी चाचरमऊ थाना बागवाला जिला एटा को एक अवैध तमन्चा व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर व चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअस0– मु0अ0सं0 157/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विष्णू उपरोक्त व मु0अ0सं0 158/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अक्षय पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता–
- विष्णू पुत्र राम किशोर निवासी भगीपुर थाना कोतवाली नगर एटा
- अक्षय पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी चाचरमऊ थाना बागवाला जिला एटा
बरामदगी का विवरण –
1– 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 वोर ( अभियुक्त विष्णु )
2- 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 12 वोर ( अभियुक्त अक्षय)
3– 01 चोरी की स्कूटी
गिरफ्तार करने वाले वाली टीम कर्मचारी का नाम
1.प्र0नि0 श्री अरुण पवार
2.उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार
3.उ0नि0 श्री अनिरुध्द सिंह
4.का0 राहुल लौर
5.कां0 मनीष कुमार
6.कां0 पंकज कुमार