
फर्जी पत्रकारों की खैर नहीं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय प्रभारी ( मीडिया सेल) मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र ) ने कहा।
समाचार मुंबई महाराष्ट्र
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय प्रभारी ( मीडिया सेल) मान. मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र) ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि IHRCCO भारत के ब्रांड एंबेसडर, चेयरमैन एवं अध्यक्ष पंडित मोहित नवानी जी ने जो मुझ पर भरोसा करके मेरे कामों को देखकर इतनी बड़ी संगठन का राष्ट्रीय प्रभारी (मीडिया सेल ) बनाया उसके लिए अध्यक्ष महोदय नवानी जी के साथ साथ पूरी कोर कमेटी का आभार व्यक्त करता हूं की मुझ छोटे से पत्रकार को इतनी बड़ी जिम्मदारी दिया । मैं पूरी टीम को यकीन दिलाता हूं कि मैं बिना किसी भय और पक्षपात बिना किसी द्वेष की भावना से पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत, एवं सच्चाई,के राह में चलकर संगठन को आगे बढ़ाने में यथाशक्ति प्रयत्नशील रहूंगा। और संगठन ने जो मुझपर भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री स्वतंत्र जी ने बताया की मेरा सबसे पहला कदम ! मिशन” ठग पत्रकार “। यही नाम रहेगा की पूरे देश में संगठन की ओर से फर्जी पत्रकारों के खिलाफ़ कानून की मदद से जितने फर्जी पत्रकार है उन पर सख्त कार्यवाही करने की मांग देश भर के सभी जिलों में कलेक्टर महोदय, एस.पी महोदय को ज्ञापन सौप कर शुरुवात करेंगे । सभी पत्रकार संगठन एवं शासन प्रशासन के सहयोग से पूरे देश भर में फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए अभियान चलाया जायेगा। श्री स्वतंत्र जी ने बताया की जितने टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर में प्रेस लिखा रहता है उसकी जांच शुरू किया जायेगा। और उसका आई डी कार्ड चेक किया जायेगा । जो पत्रकार सही है उसे जाने दिया जायेगा और जिसके पास कार्ड नही है या फर्जी है तो गाड़ी जप्त कर लिया जाएगा और उस पर सजा का प्रावधान ,जुर्माना ,या दोनो भी सजा हो सकता है ,श्री वर्मा ने कहा की सबसे पहले मैं अपने राज्य छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कलेक्टर ,एवं ,एस पी महोदय को ज्ञापन सौंपकर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और संगठन एवं शासन प्रशासन के साथ मिलकर काम को अंजाम तक पहुंचाने का आगाज करेंगे।