फरार चल रहा आरोपी घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बन्दूक व कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना जलेसर पुलिस द्वारा जलेसर क्षेत्र में दो पक्षों में हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना में फरार चल रहा आरोपी घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बन्दूक व कारतूस सहित गिरफ्तार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअसं- 343/20 धारा 307, 323, 504 व 506 भादंवि* में फरार चल रहे आरोपी को घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डी.बी.पी.एल बन्दूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 17.08.2020 को वादी श्रीपाल पुत्र रामखिलाड़ी निवासी ग्राम खेड़िया खाती थाना जलेसर, एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 16.08.2020 को गांव के गजराज पुत्र लायक सिंह से कहासुनी हो गई थी, तो आज दिनांक 17.08.2020 को सुबह के समय गजराज अपने पुत्र व परिवारजनों के साथ वादी के घर पर लाठी डंडे व असलहा लेकर आए और आकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। वादी ने विरोध किया तो गजराज ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से वादी व उसके परिवावालों पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जिससे महिपाल व उसके परिवारीजन गंभीर रूप से घायल हो गए शोर सुनकर गांव के लोग आते देख ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस सूचना पर *थाना जलेसर पर मुअसं- 343/19 धारा 307, 323,504 व 506 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 17.08.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गजराज को उसी के घर से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डी.बी.पी.एल बन्दूक 12 बोर, 2 जिंदा व 2 खोखा कारतूस के साथ समय करीब 17.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- गजराज पुत्र लायक सिंह निवासी खेडिया खाती थाना जलेसर, एटा।

बरामदगी-
1- एक लाइसेंसी डी.बी.पी.एल बन्दूक 12 बोर, 2 जिंदा व 2 खोखा कारतूस (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
1- उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह।
2- आरक्षी मानसिंह।
3- आरक्षी ललित कुमार।
4- एचजी पीसी जयसिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks