एटा

एटा में ब्राह्मण समाज ने किया भव्य होली मिलन समारोह, हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु पहुंचे होली मिलन समारोह में शामिल होने,ब्राह्मण बंधुओं ने नृत्य करते हुए जमकर खेली फूलों की होली, वही न्यूज नेशन के जिला संवाददाता आर.बी.द्विवेदी ने जिले के ब्राह्मण समाज के बंधुओं से की खास बातचीत, देखें क्या बोले ब्राह्मण समाज के लोग,
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य पुरुस्कृत शिक्षक डॉ0 दिनेश वशिष्ठ द्वारा की गई,
वही दीप प्रज्वलन संयुक्त महिला टीम के साथ श्रीमती गुंजन मिश्रा और सभासद चंद्रप्रभा शर्मा ने किया,
अरुणा नगर गेस्ट हाउस में ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया भव्य होली मिलन समारोह,
भगवान परशुराम जी के चित्र पर क्षेत्रपाल उपाध्याय, प्रमोद कुमार मिश्रा,राजपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया माल्यार्पण,
कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद मिश्रा और मिरहची नगर अध्यक्ष सर्वेश उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज पर किसी भी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर किसी ब्राह्मण पर अन्याय हुआ तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा,
वहीं कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पचोरी,सुभाष शर्मा एडवोकेट,डॉ0 प्रेमीराम मिश्रा,मनोज पचोरी, मुनेंद्र पाल एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से अपने आचार विचारों के कारण ही जाना जाता है, हमें अपने बच्चों में सनातन संस्कार शुरू से देने चाहिए,
वही ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्राह्मण बुजुर्गों को माला पहनाकर और चंदन लगाकर किया गया सम्मानित, कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण बंधुओं ने लजीज भोजन करते हुए भगवान “जय परशुराम” के लगाए जमकर नारे
इस समारोह के संयोजक आदर्श मिश्रा/डैनी और सह संयोजक अतुल सोनी वशिष्ठ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्राह्मण बंधुओं का किया आभार प्रकट।