
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना क्षेत्र का टाॅप-10 अपराधी बिजेंद्र अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, कई आपराधिक वारदातों को दे चुका है अंजाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक टाॅप-10 अभियुक्त को एक तमंचा 315, दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 17/08/2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर समय करीब 22.30 बजे बुढ़र्रा रोड, अजमतगंज तिराहे के पास से एक शातिर टाॅप-10 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व 02 कारतूस जिंदा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मु0अ0सं0 167/2020 धारा 3/25 A ACT* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- बिजेंद्र पुत्र चन्द्रपाल नि0 मौहल्ला चौबदार कस्बा व थाना मारहरा एटा
बरामदगी-
- 01 तमंचा 02 कारतूस 315 बोर जिन्दा।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0- 230/08 धारा- 401 भादवि थाना मारहरा एटा।
- मु0अ0सं0 231/08 धारा 23 आर्म्स एक्ट थाना मारहरा एटा।
3- मु0अ0सं0- 520/09 धारा- 394, 412 भादवि थाना मारहरा एटा।
4- मु0अ0सं0- 521/09 धारा- 307 भादवि थाना मारहरा एटा।
5- मु0अ0सं0- 522/09 धारा- 25/27 आर्म्स एक्ट थाना मारहरा एटा।
6- मु0अ0सं0- 488/16 धारा- 110G थाना मारहरा एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया
- उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार
- का0 अंकित कुमार
- का0 चालक मनोज कुमार।