
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पत्नी की मृत्यु होने के उपरान्त फर्जी दस्तावेज तैयार कर कूटरचित तरीके से बैनामा कराने के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत *मुअस– 836/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471, भादवि0* में वांछित चल रहे अभियुक्त सुधीश कुमार पुत्र स्व0 फूलन सिंह निवासी आनन्दपुरम शिकोहावाद रोड थाना कोतवाली नगर एटा को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
- सुधीश कुमार पुत्र स्व0 फूलन सिंह निवासी आनन्दपुरम शिकोहावाद रोड थाना कोतवाली नगर एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 श्री अरुण पवार कोतवाली नगर एटा
- उ0नि0 अश्वनी शर्मा कोतवाली नगर एटा
- का0 910 अनिल कुमार कोतवाली नगर
- का0 590 महीपाल कोतवाली नगर