परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया


एटा,सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र आज दिनांक 29/3/2024 को टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।

वादी जायदा पुत्री जमील अहमद हाल निवासी कचहरी रोड पंजाब पुरा थाना कोतवाली नगर जिला एटा
प्रतिवादी नदीम पुत्र श्री रामजानी निवासी गोल मार्केट के पास हम दर्द नगर एवं जमालपुर कोल थाना सिविल लाइन जिला अलीगढ़।
आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली थी।दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपने पिछले गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए।आज की बैठक प्रभारी ब्रह्मवती, उपनिरीक्षक मंजीत सिंह पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, पूजा,रजनी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks