जानलेवा हमले की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा मारपीट तथा जानलेवा हमले की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं0– 406/2023 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त चन्द्रभान पुत्र महेन्द्र सिह निवासी फगनौल थाना जैथरा एटा को सिढपुरा चौराहे से दिनांक 29.03.2024 समय करीब 11.35 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1.चन्द्रभान पुत्र महेन्द्र सिह निवासी फगनौल थाना जैथरा एटा।

नोट– उक्त अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-

  1. उ0नि0 श्री कपिल कुमार नैन चौकी इन्चार्ज धुमरी
  2. है0का0 अनिल चौहान
  3. है0का0 सतीश चन्द्र

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks