
*पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं भारतीय मतदाता महासभा के महागठबंधन से जुड़े हुए कई पत्रकार संगठन एवं राजनीतिक पार्टियों के बैनर तले 200 से ऊपर लोकसभा सीटों पर पत्रकारों ने चुनाव लड़ने की भरी हुंकार*
*उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड मध्य प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड हरियाणा पंजाब आदि राज्यों से प्रत्याशी मैदान में उतर रहे हैं*।
नई दिल्ली-भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं भारतीय मतदाता महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं भारतीय मतदाता महासभा के संस्थापक एके बिंदुसार ने बताया कि भारतीय मतदाता महासभा के महागठबंधन के घटक संगठन एवं राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी मैदान में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर जंग का ऐलान कर दिया है।
उन्होंने बताया कि 200 सीटों पर उम्मीदवारी कंफर्म हो गई है 200 से अधिक उम्मीदवार मैदान में डटकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के सशक्तिकरण के मुद्दे पर किसान मजदूर छात्र -छात्राओं एवं व्यापारियों के मुद्दों पर चुनावी मैदान में होंगे उन्होंने कहा कि नागरिक पत्रकारिता की स्थापना करने का जो लक्ष्य बनाकर 2017 से संघर्ष का बिल्कुल बजाया गया है इस मिशन को 2024 में जमीन पर देखने को मिलेगा।
उन्होंने यह स्पष्ट करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी भी सरकार को हटाने या सरकार बनाने की नहीं है यह लड़ाई नागरिक पत्रकारिता की स्थापना एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के सशक्तिकरण के लिए हैं ।
उन्होंने सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा पत्रकार एवं मीडिया संगठनों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी साथी इस बार एकजूट होकर अपने शक्ति का प्रदर्शन करें नागरिक पत्रकारिता एवं मीडिया सरकार की स्थापना का संकल्प लें।