
एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं0– 75/24 धारा 363/366/376 भादवि 3/4 पोक्सो अधि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त दिनेश पुत्र रामबिहारी निवासी नन्दपुर थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद को दिनांक 24.03.2024 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
- दिनेश पुत्र रामबिहारी निवासी नन्दपुर थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- उ0नि0 आदित्य कुमार दीक्षित
- का0 सूरज कुमार