पुलिस कस्टडी में हत्या के दोषी 8 पुलिसकर्मियों को सजा

लखनऊ से आज की बड़ी खबर

पुलिस कस्टडी में हत्या के दोषी 8 पुलिसकर्मियों को सजा

24 साल पहले BKT थाने में हुई थी वीरेंद्र सिंह की मौत

पुलिस हिरासत के दौरान हुई थी वीरेंद्र सिंह की मौत

PC एक्ट की विशेष अदालत ने पुलिसकर्मियों को सुनाई सजा

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष जज सोमप्रभा ने सभी को दोषी करार दिया है।

पीड़ित पक्ष ने लगाए पुलिसकर्मियों पर आरोप

हत्या को आत्महत्या का रूप देकर पुलिसकर्मियों ने किया था खेल

3 को आजीवन करावास व 5 को 5-5 साल की सजा सुनाई गयी।

वही सरकारी वकील नवीन त्रिपाठी ने बताया- कि मामले की रिपोर्ट 24 अगस्त 2000 को बीकेटी थाने में दर्ज कराई थी।

वही एफआईआर के मुताबिक आरोपी राम प्रभाव ने वादी के भाई को छोड़ने के बदले में पांच हजार की रिश्वत मांगी थी. आरोप था कि वादी ने एक हजार रुपये तत्काल दे दिए और बांकी के चार हजार अगले दिन देने का वादा किया. कहा गया कि जब अगले दिन वादी शेष पैसे देने के लिए गया तो उसे पता चला कि उसके भाई की लॉकअप में मृत्यु हो गई.
थाने पर उसे बताया गया कि मृतक ने आत्महत्या कर ली.वहीं मृतक के भाई ने आरोप लगाया गया कि पुलिस वालों ने वादी के भाई को हवालात के रोशनदान से लटकाकर हत्या कर दी. और साजिश रचकर आत्महत्या का रूप दे दिया गया था

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks