
एटा,
सदर तहसील एटा बार एशोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सक्सेना के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह में भाग लिया।कार्यक्रमके मुख्य अतिथि तहसीलदार सदर नीरज वाष्णेय रहे, कार्यक्रम का संचालन महासचिव मनोज यादव ने किया।इस अबसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता बी0सी0दास ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है लेकिन होली के बहाने हमे पुराने गिले शिकवे दूर करने का भी पूरा मौका मिलता है।बार महासचिव मनोज यादव ने कहा कि होली हुड़दंग का नही शालीनता का त्यौहार है हम लोग गले मिलकर सूखे रंगों से होली खेले, और गमी बाले परिजनों के घर जाकर उनके दुःख-दर्द को मुस्कारके बाटें।बार के अध्यक्ष सुभाषचंद्र सक्सेना ने कहा कि होली के अबसर पर तहसील बार के समस्त अधिवक्ताओं का बार की ओर से स्वाथ्य बीमा कराया जाएगा, इस घोषणा से तहसील बार के अधिवक्ताओं के चेहरे खिल उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से अध्यक्ष की बात का स्वागत किया।अंत में तहसील के समस्त न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपनी वाड़ी पर विराम लगाया।
कार्यक्रम में उपस्थित तहसीलदार सदर नीरज वाष्णेय के साथ ही समस्त नायाब तहसीलदार, अधिवक्ताओं में सुभाषचंद्र सक्सेना, मनोज यादव,बी0सी0दास, राज कमल जेदान, सुशील यादव, हितेस्वर सहाय,आशुतोष मिश्रा, देवेन्द्र कुमार लोधी, संजीव कुमार,अश्वनी पचौरी, देवेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिव सिंह, शेर सिंह, अवनीश कुमार, कमलेन्द्र सिंह, कृपाल सिंह मानव, चतुरीलाल वर्मा आदिअधिवक्तागण मौजूद रहे।