अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़।


कासगंज,पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण एवं अवैध शस्त्रों के निर्माण और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सहावर पुलिस ,एस ओ जी टीम के संयुक्त में क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में ग्राम बाज नगर से नगला भम्मों व मोहम्मद पुर के जंगल में छापा मारकर रियाजउद्दीन पुत्र इन्दाज निवासी शहबाज पुर , थाना सुनगढ़ी नेमसिंह पुत्र राजपाल निवासी बाजनगर थाना सहावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया कि इन अभियुक्तों के पास से 06 तमन्चे ,315 बोर ,02कारतूस जिन्दा ,315 बोर , तमंचे बनाने के उपकरण यथा आरी ,सुम्मी , धौंकनी , ड्रिल मशीन ,रेती ,नाल पाइप , हथौड़ी ,छैनी , लोहे की नाल , ब्लेड , रेगमाल ,बर्मा ,स्क्रू , लोहे की पत्ती ,, लोहे व लकड़ी के गुटके ,अमरजैन्सी लाइट ,डाई , लोहे की राड , जाली व तार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग आस पास के जनपदों में तीन से चार हजार रुपए में आर्डर पर सप्लाई करते थे पुलिस उस मध्यस्थ की भी तलाश कर रही है जिसके माध्यम से ये लोग इन शस्त्रों को सप्लाई करते थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks