
एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफ़लता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 01 अभियुक्त को 1040 रूपए व सट्टा पर्ची सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 21.03.2024 को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 01 अभियुक्त को 1040 रुपए, सट्टा पर्ची सहित शिकोहावाद तिराहा हाजीपुरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 127/24 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- अतुल गुप्ता पुत्र सुमित प्रकाश गुप्ता निवासी शिवगंज नई बस्ती थाना कोतवाली नगर एटा
बरामदगी का विवरण - 1020 रूपये, सट्टा पर्ची
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- प्र0नि0 श्री अरुण पवार
- श्री उ0नि0 संजय सिंह
- का0 443 जयवीर सिंह
- का0 1313 अंकुर मलिक
- का0 1242 पंकज सिंह