25 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

एटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही – लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष कराए जाने हेतु एटा पुलिस ने कसी कमर, वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चल रहे विशेष अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्यवाही समस्त थानों से 25 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार। लोकसभा चुनावों को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने तथा जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में एनबीडब्ल्यू वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 25 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

जिनका विवरण निम्नवत है-
1- थाना कोतवाली नगर – 03
2- बागवाला – 02
3-मिरहची – 01
4- पिलुआ – 02
5- मलावन – 02
6- सकीट – 06
7- अवागढ़ – 01
8- जलेसर – 04
9- जसरथपुर – 01
10- रिजोर- 01
11- ‌राजा का रामपुर – 02

इस प्रकार कुल 25 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks