ससुराल मे बेटी की संदिग्ध मौत ( हत्या या सुसाइड) के बाद मायके के लोगो ने सास- ससुर को जिन्दा जलाया.. पुलिस ने 5 लोगो को रेस्क्यू किया

UP : प्रयागराज में महिला अंशिका केसरवानी की घर मे संदिग्ध मौत के बाद बवाल हो गया। अंशिका के मायके वालों ने यहाँ पहुँच बेटी की ससुराल के घर में आग लगा दी । घर मे उस समय 7 लोग थे। सास शोभा देवी और ससुर राजेंद्र केसरवानी की जिंदा जलकर मौत हुई। 5 लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू किया। ससुरालजनों पर बहू की हत्या करने का आरोप था। हालांकि अभी तक भी पुलिस यह तय नहीं कर पाई की बहू की हत्या थी या सुसाइड?

क्या था मामला…
झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी पिछले वर्ष फरवरी में मुट्ठीगंज के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद केसरवानी के पुत्र अंशु के साथ हुई थी।
सोमवार रात लगभग 11 बजे लड़की पक्ष को ससुरालियों द्वारा सूचना दी गई कि अंशिका ने दोपहर तीन बजे घर में फंदे से लटक कर जान दे दी है। मौके पर जब लड़की पक्ष के लोग पहुंचे। अंशिका का शव देख कोहराम मच गया। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इन लोगो ने इसी बीच मकान के निचले हिस्से को आग के हवाले कर दिया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks