
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता,थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित किया गिरफ्तार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में अवैध शास्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुअस0 86/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थाना स्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
- विजयपाल पुत्र किशनपाल नि0 उलायतपुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा।
बरामदगी-
- एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- श्री निर्दोष सिंह सैंगर (प्रभारी निरीक्षक )
- उ0नि0 श्री संदीप कुमार राणा ( प्रभारी चौकी मरथरा )
- का0 शशिवेन्द्र
- का0 अमित कुमार