
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को चोरी किए गए माल सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 118/24 धारा 380,411 भादवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त शान मौहम्मद उर्फ गोरिया पुत्र मम्मा कवाडी निवासी इस्लाम नगर कोतवाली नगर एटा को आज दिनांक 17.03.24 को चोरी के माल सहित गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
- शान मौहम्मद उर्फ गोरिया पुत्र मम्मा कवाडी निवासी इस्लाम नगर कोतवाली नगर एटा।
बरामदगी-
- एक पीतल की धूमी व चार बण्डल तार (चोरी किए हुए)
अभियुक्त शान मौहम्मद उर्फ गौरिया का अपराधिक इतिहास-
1– मु0अ0सं0 128/21 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा
2- मु0अ0सं0 79/17 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा
3- मु0अ0सं0 1261/17 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा
4- मु0अ0सं0 118/24 धाराल 380/411 आईपीसी थाना कोतवाली नगर एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 श्री अरुण पवार
- उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
- का0 रिन्कू सिंह
- कां0 अंकित कुमार