
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य श्री राज सिंह उर्फ बच्चा सिंह को चंदौली लोकसभा सीट से भारतीय मतदाता महासभा के महागठबंधन की ओर से किया गया सांसद प्रत्याशी घोषित*
नई दिल्ली-
भारतीय मतदाता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे सरोज जी ने लोकसभा के उम्मीदवारों की चयन की प्रक्रिया के तहत
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य राज सिंह उर्फ बच्चा सिंह जी को चंदौली लोकसभा का सांसद उम्मीदवार घोषित किया गया है ।
उन्होंने बताया कि भारतीय मतदाता महासभा कई पत्रकार संगठनों एवं सामाजिक संगठन तथा राजनीतिक पार्टियों के महागठबंधन के तहत पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तथा नागरिक पत्रकारिता की स्थापना एवं देश के प्रत्येक नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में धर्म एवं अधर्म के बीच एक बड़े महाभारत का महायुद्ध होगा अब तक बिहार के मधुबनी लोकसभा सीट से श्री श्री मुकेश महाराज जी, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर लोकसभा सीट से सत्यदेव पांडेय जी, भदोही लोकसभा सीट से संतोष कुमार विश्वकर्मा जी, गौतम बुद्ध नगर से भोला ठाकुर जी एवं फिरोजाबाद लोकसभा सीट से श्री मयंक उपाध्याय जी सहित चंदौली लोकसभा सीट से राज सिंह उर्फ बच्चा सिंह सहित 6 सांसद प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाने के उद्देश्य से जो भी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार बनने की इच्छा रखते हैं वह भारतीय मतदाता महासभा से संपर्क करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ है जगह पर सहयोगी राजनीतिक दलों के सांसद प्रत्याशी को भारतीय मतदाता महासभा की ओर से समर्थन दिया जाएगा एवं कुछ सीटों पर निर्धन उम्मीदवारों को भी समर्थित उम्मीदवार बनाया जाएगा।