शिवराज सिहं कश्यप व प्रिसिंपल डा. संजीव पचौरी सहित दर्जन भर लोगों ने थामा निषाद पार्टी का दामन

एटा ! लोकसभा मिशन 2024 को द्रष्टिगत निषाद पार्टी की पूर्व निर्धारित जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार को कासगंज रोड स्थिति सी.डी.एस. पब्लिक स्कूल में निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह कश्यप की अध्यक्षता में समपन्न हुई ! बैठक में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप ने सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवराज सिहं कश्यप एवं प्रकाश महाविधालय के प्रिसिंपल डा. संजीव पचौरी व सपा नेता दिनेश चन्द कश्यप उर्फ डी. सी. सहित उनके साथ आऐ लगभग दो दर्जन साथियो का माल्यार्पण कर अभिनंदन करते हुए निषाद पार्टी की टोपी पहनाकर निषाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए लोकसभा मिशन 2024 को फतह करने के लिए शिवराज सिहं कश्यप को निषाद पार्टी का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तथा डा. संजीव पचौरी को जिला महासचिव एवं दिनेश चन्द कश्यप उर्फ डी. सी. को जिला सचिव मनोनीत करते हुऐ बडी जिम्मेदारी प्रदान की ! इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों से मत्रंणा करते हुऐ फरूखाबाद लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विधान सभा क्षेत्र अलीगंज एवं आगरा लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विधान सभा क्षेत्र जलेसर तथा एटा लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विधान सभा क्षेत्र एटा सदर सहित विधान सभा क्षेत्र मारहरा पर भाजपा निषाद पार्टी गठबंधन उम्मीदवारों के पक्ष में विजय का संकल्प दोहराते हुऐ सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में अभी से जुट जाने के निर्देश दिए गऐ ! बैठक में प्रमुख महासचिव डा. सुभाष शाक्य, डा. पुष्पेन्द्र सिहं यादव, डा. हरबंश सिहं लोधी, महेश वर्मा, सुनहरी लाल कश्यप प्रधान कसैटी, राकेश भारद्वाज, राहुल देव सिहं , ठा. अजीत सिंह सोंलकी, गुलजारी लाल कश्यप, जगदीश कश्यप, सूरज सिहं कश्यप, राजकुमार कश्यप, विशाल उपाध्याय, सत्यराम फौजी, अनिल कुमार वर्मा, रवि कश्यप, देवांश वर्धन कश्यप, प्रवेश राजपूत, सतेन्द्र सिंह यादव, दीपक कश्यप, अतुल कुमार, सुखबीर सिहं सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks