
एटा ~ आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात, थाना पिलुआ एवं थाना मिरहची क्षेत्र में पोलिंग बूथों पर पुलिस बल/अर्द्धसैनिक बल के ठहराव हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, साथ ही आमजन से वार्ता कर शांतिपूर्ण मतदान करने की की अपील।
साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थाना प्रभारियों द्वारा, अपने अपने थाना क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आज दिनांक 14.03.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात श्री निर्दोष सिंह सेंगर, थानाध्यक्ष पिलुआ श्री दिनेश कुमार, थानाध्यक्ष मिरहची श्री कृष्णकांत लोधी, एवं पुलिस बल सहित *थाना कोतवाली देहात* क्षेत्र के *प्राथमिक विद्यालय गिरौरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय असरोली* व *थाना पिलुआ* क्षेत्र के *प्राथमिक विद्यालय पुठिया, प्राथमिक विद्यालय सुन्ना, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय भदुआ, प्राथमिक विद्यालय भदवास, जनता इंटर कॉलेज पिलुआ* एवं *थाना मिरहची* क्षेत्र के *प्राथमिक विद्यालय नगला ख्याली, श्रीमती कृष्णा यादव बालिका इण्टर कॉलेज, राष्टीय इण्टर कॉलेज जिन्हेरा, प्राथमिक विद्यालय जिन्हेरा, प्राथमिक विद्यालय मिरहची.* आदि पोलिंग बूथों पर पुलिस बल/ अर्धसैनिक बल के ठहराव हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, एवं आमजन से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण मतदान करने हेतु अपील की गई। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारियों द्वारा, अपने अपने थाना क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।