मुख्य मार्गों, चौराहों, मिश्रित आबादी क्षेत्र में भ्रमण व पैदल गश्त


जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव तथा त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना निधौली कला क्षेत्र के मुख्य मार्गों, चौराहों, मिश्रित आबादी क्षेत्र में भ्रमण व पैदल गश्त कर अनावश्यक घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत दी गई। सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक थाना निधौली कला श्री छत्रपाल सिंह भारी पुलिस के साथ मौजूद रहे। साथ ही एसएसपी एटा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वह निरन्तर सतर्क दृष्टि रखते हुए अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks