खेत पर गई मासूम को खींच ले गया आरोपी, किया दुष्कर्म



एटा। खेत पर गई मासूम को आरोपी अंदर खीच ले गया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने घर पर जाकर आपबीती बताई। जिसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए।…
खेत पर गई बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीडि़ता को धमकी देकर हुए फरार हो गया। बालिका ने घर पर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई तो घरवालों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी पीड़िता के घरवालों ने पुलिस को दी। पिता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना पिलुआ के एक गांव निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सात मार्च की रात को 13 वर्षीय बालिका शौच के लिए गई थी। आरोप है कि रवि निवासी बड़ागांव थाना पिलुआ पहले से वहां मौजूद था। खेत पर बेटी को आरोपी ने पकड़ लिया और ड़राधमकाकर उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गये। पिता ने बताया कि बेटी रोती हुई घर पर पहुंची और घटना की जानकारी दी। अगले दिन पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पिलुआ दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी की तलाश में दविश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks