एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून सहित आदि मांगों के निस्तारण को कल सभी जिला मुख्यालयों पर किसान प्रदर्शन करेंगे

बेमौसम बरसात की छतीपूर्ति, एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून सहित आदि मांगों के निस्तारण को कल सभी जिला मुख्यालयों पर किसान प्रदर्शन करेंगे

एटा, 11 मार्च 2024 को प्रातः 10:00 बजे से अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल सहित सभी जिला मुख्यालयों पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता, किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाओं के सहयोग से प्रदर्शन करते हुए सरकार से बेमौसम बरसात से बर्बाद हुई फसलों का सतप्रतिशत पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने सहित एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून सहित लंबित किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली के लिए पंजाब हरियाणा से कूच कर चुके किसानों का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा उक्त प्रदर्शन में आम किसान नौजवान मजदूरों की सहमति से अग्रिम व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी आप सभी साथियों से अनुरोध है कि समय से अपने सक्रिय साथियों सहित अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने में सहयोग करें किसी भी पदाधिकारी कार्यकर्ता का कोई भी बहाना कल के प्रदर्शन में स्वीकार नहीं किया जाएगा सबसे निवेदन है कि आप अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए हर हाल में अपने अपने जनपद के कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास करें।

सभी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि गरीब मजदूर किसानों का सहयोग करने के लिए समय से कार्यक्रम में पहुंचने का कष्ट करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks