राष्ट्रीय लोक अदालत में 46316 वादों का हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 46316 वादों का हुआ निस्तारण

एटा – एटा 9 मार्च 2024 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली तथा उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश रविन्द्र कुमार-I की अध्यक्षता में आज दिनांक मार्च 2024 को दीवानी न्यायालय एटा, ग्राम न्यायालय अलीगंज व कलेक्ट्र्ट तथा समस्त तहसील न्यायालयों के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ प्रातः 10 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश एटा, उप जिलाधिकारी एटा, अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार-I, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा,श्रीमती अनीता राज, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय एटा, श्री अहमद उल्लाह खान, पीठासीन अधिकारी, एमएसीटी,दिनेश कुमार शर्मा-III, अध्यक्ष,स्थायी लोक अदालत,आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी एटा तथा नरेन्द्र कुमार सिंह,श्रीमती प्रीती श्रीवास्तव,अली रज़ा, विकास गुप्ता, रामबाबू यादव, कमालुद्दीन, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा एवं सुधा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एटा तथा श्रीमती कामायनी दुबे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा, अनिल कुमार-VI, मंगल देव सिंह, युगल चन्द्र चौधरी, श्रीमती अंचल राना अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,रजत शाहू, अमित मणि त्रिपाठी, आशुतोष खरवार, श्रीमती प्रियंवदा चौधरी, सिविल जज एटा, श्री सचिन कुमार, सुश्री गरिमा आर्या, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा, अभिषेक कुमार-II, अपर सिविल जज (जूडि)/किशोर न्याय बोर्ड एटा, योगेश उपाध्याय, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा आदि न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण व सुरक्षाकर्मी आदि उपस्थित रहे।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 46316 वादों का निस्तारण किया गया जो इस जनपद की अब तक की राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये वादों की अधिकतम संख्या है जोकि इस जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय द्वारा कुल-61परिवारिक मामलों का सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण द्वारा कुल 76 वादों का निस्तारण किया गया व मु०-45816580/- रूपये की क्षतिपूर्ति दिलवायी गयी। विशेष न्यायाधीश ई०सी० एक्ट द्वारा कुल 300 वादों का निस्तारण किया गया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 3000 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-17 द्वारा कुल 450, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-18 द्वारा कुल 758 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (सीडि), जलेसर द्वारा कुल 476 मामलों का निस्तारण किया गया, न्यायिक मजिस्ट्रेट, एटा द्वारा कुल 551 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर सिविल जज (जूडि), कक्ष संख्या-22 द्वारा कुल 204 मामलों का निस्तारण व न्यायाधिकारी, ग्रामीण न्यायालय, अलीगंज, एटा द्वारा कुल 526 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त राजस्व एवं चकबन्दी न्यायालयों द्वारा कुल 39241 लम्बित / प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया और सभी बैंकों के द्वारा कुल 432 ऋण वसूली वादों से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया गया और कुल मुवलिक- 12937000/- रूपये बैंकों द्वारा आज वसूल किये गये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks