
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, दो अभियुक्तों को 60 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया है जिसका विवरण निम्नवत है–
1– अभियुक्त अरविन्द कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी हाबूडा कालौनी सुभाष रोड नये थाने के पीछे कस्बा व थाना सिढपुरा जनपद कासंगज को 32 क्वार्टर अवैध देशी शराब के सहित दिनांक 08.03.2024 समय 21.31 बजे गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला पर मुअसं0– 36/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
2– अभियुक्त सद्दाम हुसैन पुत्र इलियास निवासी काइस्तान वार्ड न0 3 थाना सिढपुरा जनपद कासंगज को 28 क्वार्टर अवैध देशी शराब के सहित दिनांक 08.03.2024 को समय करीब 21.40 बजे गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला पर मुअसं0– 37/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।