
थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत जिरसिमी नहर में मृत गौ वंश को खा रहे कुत्ते
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण के लिए कई महत्वाकांक्षी योजना भारी भरकम बजट से संचालित की जा रही है जिससे गोवंश किसी दुष्प्रभाव का शिकार ना हो और वह भली प्रकार से पोषित हो सके पर इस विषय को लेकर एटा जनपद में बैठे जिम्मेदार अधिकारी की कार्य शैली बिल्कुल विपरीत दिशा में देखी गई है कई बार गौशालाओं के अंदर भूख प्यास की पीड़िा के साथ मृत अवस्था में गौशालाओं की चार दिवारी के अंदर गोवंश लावारिस अवस्था में पड़े होने की खबरें प्रमुखता से प्रकाश में आती रही है! एक बार फिर गौवंश के शव की दुर्गति सरे राह होती नजर आ रही है रही है! वही आपको बता दे एक बार फिर जिले के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा हो रही हीला हवाली , उनके द्वारा अपने नैतिक कर्तव्यों का पालन ठीक से नही हो रहा है जिम्मेदार ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान के द्वारा अब तक कोई भी पहल नहीँ किगई है और गौवंशों के अंतिम संस्कार के लिए सरकार से विभाग को धन राशि की भी व्यवस्था है फिर भी खंड विकास अधिकारी से लेकर सभी जिम्मेदार मोन है