एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त मुकेश पुत्र ओसान सिंह निवासी कठिंगरा थाना जैथरा जिला एटा को एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर सहित समय करीब 10:35 बजे नगला मोहन को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0स0-74/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. मुकेश पुत्र ओसान सिंह निवासी कठिंगरा थाना जैथरा जिला एटा

बरामदगी का विवरण

  1. एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उ0नि0 श्री कपिल कुमार नैन
  2. का0 राजू बघेल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks