
लखनऊ ! भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक के समक्ष बुधवार को पार्टी के राज्यमुख्यालय पर सपा के पूर्व विधायक श्री संजय गर्ग (सहारनपुर), बसपा के पूर्व विधायक श्री रामकुमार गौतम (गाजीपुर), पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह (बलिया), नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव (जालौन), सपा से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकिशोरी (महोबा), नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा गौतम (लखीमपुर), नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रिंस कुमार वर्मा (बलरामपुर), नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मलिक (बागपत), ब्लाक प्रमुख श्रीमती मजहरून्निशां (संतकबीर नगर), जिला पंचायत सदस्य श्री लीलाधर दुबे ‘कुल्लू‘ (ललितपुर), श्रीमती प्रेमाबाई अहिरवार (ललितपुर), श्री नरेन्द्र झा (ललितपुर), श्री हिमांशु त्रिपाठी (फतेहपुर), श्री अमरेन्द्र भारद्वाज (लखनऊ), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना पाठक (झांसी), सपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरू पटेल (बरेली), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु शिवहरे (हमीरपुर), बसपा के पूर्व झांसी कमीश्नरी अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तथा जालौन से बसपा के पांच बार जिलाध्यक्ष रहे श्री मूलशरण कुशवाहा, कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. चन्द्रेश कुमार उपाध्याय (सिद्धार्थनगर), सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री केशव बाबू शिवहरे (हमीरपुर), सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री मुन्ना लाल रजक (ललितपुर), सपा के पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी श्री प्रमोद कुमार सिंह पटेल (मीरजापुर), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. पीयूष कुमार यादव (आजमगढ़), पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत श्री गिरधारी लाल सोनकर (गोरखपुर), बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कान्ताकर्दम तथा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी श्री हिमांशु दुबे उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर ने किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा परिवार में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर चलने वाला राजनैतिक दल है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पथ पर बढ़ते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जनकल्याण के कार्य कर रही है। सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का काम हुआ है। भाजपा की सरकारों ने संकल्प पत्र के सभी संकल्पों को पूर्ण किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूर्ण करने में हम सभी को अपनी भूमिका सुनिश्चित करना है। हम सभी मिलकर उस संकल्प को पूर्ण करेगें और भाजपा की विचारधारा तथा भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगें। श्री चौधरी ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों में बडे़ पद और शीर्ष नेतृत्व सिर्फ उनके परिवारों के लिए आरक्षित है, जबकि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता अपनी योग्यता और क्षमता के आधार पर किसी भी पद पर पहुंच सकता है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि बड़ी जिम्मेदारी के साथ आप सभी भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विकसित भारत का विजन है, विकसित भारत के विजन में विश्वगुरू भारत का संकल्प समाहित है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक व्यक्ति का पूर्ण सम्मान है। भाजपा में शामिल होने के साथ आप सभी को यह जिम्मेदारी लेकर घर जाना है कि अपने जनपद में पहुंचकर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा है और इसका अहसास पूरे विश्व को हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें अपने-अपने क्षेत्र और अपने-अपने बूथ को जिताने की जिम्मेदारी लेना है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रचण्ड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
इसके साथ ही आप की प्रदेश सचिव श्रीमती राजकुमारी वर्मा (कानपुर), यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्री अभिनव तिवारी (कानपुर), सपा के नेता श्री सोनू त्यागी (सहारनपुर), श्री प्रवीण सैनी(सहारनपुर), श्री नागेन्द्र राणा (सहारनपुर), श्री आजम शाह(सहारनपुर), श्री पवन गुप्ता (मुरादाबाद), श्री महेन्द्र सिंह (बरेली), श्री देवेन्द्र सिंह (बरेली), श्री मुकेश राजपूत (झांसी), श्री प्रवल प्रताप सिंह (जालौन), श्री मनोज शुक्ला (कानपुर), श्री रवि पाण्डेय (कानपुर), श्री आशीष कुमार (कानपुर), श्री तुषार मिश्रा (कानपुर), श्री दीपक कुमार (कानपुर), श्री अमित सिंह (कानपुर), श्री सुधीर यादव (औरैया), श्री आशीष चर्तुवेदी (कन्नौज), श्री भरत बाधवानी (लखनऊ), श्री धनज्ज्य सिंह ‘झब्बू‘ (मऊ) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया !