एलईडी के माध्यम से महिलाओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन


नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत ब्लॉक में हुआ आयोजन
कासगंज। ब्लॉक परिसर में बुधवार को नारी सशक्तिकरण के तहत नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान महिलाओं ने एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, विशिष्ट अतिथि ज्ञान प्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री नीरज शर्मा, केपी सिंह रहे। कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष कासगंज देहात अखंड प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देकर उनको उनका हक दिया है। केंद्र सरकार ने तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं का सम्मान वापस लौटाया है। उन्हें राजनीति के क्षेत्र में हिस्सेदारी मिली है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना महत्वकांक्षी योजना है, पात्र इसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम को ज्ञान प्रकाश तिवारी, नीरज शर्मा कोशल साहू, ब्लॉक प्रमुख यशवीर राजपूत, अखंड प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व विकसित भारत मोदी की गारंटी के तहत आई जागरूकता वैन को झंडी दिखाकर दिखाकर भाजपा जिला कार्यालय से रवाना किया गया। कार्यक्रम में डा. नीरज सक्सेना, यशवीर राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना सहित समेत अन्य मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks