
एटा,जलेसर
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जलेसर, की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के छटवे दिन उच्च प्राथमिक विद्यालय में सर्वप्रथम प्रातः साफ सफ़ाई से शुरुआत की गयी ।
आज के मुख्य अतिथि के रूप में योग शिक्षक श्री अनिल कुशवाहा ने स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को योग, योगासन,प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 विष्णुकांत एवं डॉ प्रेम सागर ने अनुशासन में रहकर समयबद्व तरीके से तैयारी करने पर सफलता मिलने के सूत्र एव अध्धयन करने पर विचार प्रस्तुत किये। साथ ही जन्तु विज्ञान प्रभारी डॉ0 प्रेम सागर ने पर्यावरण चेतना एव पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किये। अतिथियों का स्वागत पूर्व माध्यमिक विद्यालय राम गड़ी के प्रधानाचार्य डॉ0 पी0 के0 अग्रवाल ने किया। तथा कार्यक्रम का संचालन प्रभारी डॉ0 विनोद कुमार द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ0 वी0 एस0 चौधरी, डॉ0 विष्णुकांत,,
डॉ0 ओमकार, श्री गिरन्द सिंह,श्री अजय प्रताप सिंह, श्री प्रदीप कुमार श्री सुनील कुमार, आदि उपस्