मेहरून रंग का शर्ट एवं सफेद पैंट है यूनिफॉर्म जिसे अब सभी भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मीडिया अधिकारियों के लिए किया गया अनिवार्य

भारतीय मीडिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कोर कमेटी के द्वारा हुआ निर्देश जारी*
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन के समस्त सदस्यों एवं मीडिया अधिकारियों व पत्रकार बंधुओ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए संगठन का यूनिफॉर्म होना आवश्यक*
*मेहरून रंग का शर्ट एवं सफेद पैंट है यूनिफॉर्म जिसे अब सभी भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मीडिया अधिकारियों के लिए किया गया अनिवार्य*।

नई दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय ब्यूरो–
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक श्री ए के बिंदुसार जी, राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी एवं पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी ने आज संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन सनातन राष्ट्र भारत में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक ब्रांड संगठन है जो नागरिक पत्रकारिता (citizen journalism )की स्थापना करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
संगठन की ओर आधिकारिक रूप से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष मीडिया सरकार एक बिंदुसार ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संवैधानिक अधिकार दिलाने की लड़ाई 26 जनवरी 2017 से लड़ता चला आ रहा है संगठन की स्थापना के समय में ही यह तय किया गया था कि सभी मीडिया अधिकारियों में पदाधिकारी के लिए एक यूनिफॉर्म होगा जो मेहरून रंग का शर्ट और सफेद पेंट के रूप में होगा जिससे काफी संख्या में मीडिया अधिकारियों ने बनवाने का भी कार्य किया लेकिन अभी 60 से 65 प्रतिशत लोग यूनिफॉर्म को नहीं सिलवा पाए हैं जो अब अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि अब सभी को ड्रेस बनवाना अति आवश्यक है।
जिससे भारतीय मीडिया फाउंडेशन की एक अलग छवि दिखाई दें।
उन्होंने सभी राष्ट्रीय मीडिया अधिकारियों एवं प्रदेश मीडिया अधिकारियों को इस कार्य को करने के लिए सभी मीडिया अधिकारियों  पदाधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में अपने विभिन्न मांगों को लेकर जो विषय बिंदु विधान परिषद सदन में उठा है और जो लगातार भारतीय मीडिया फाउंडेशन अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करता चला रहा है उन सभी मांगों को लेकर पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार बनकर अपनी बातों को रखने का कार्य करें एक लोकसभा में एक उम्मीदवार एक पत्रकार या एक सामाजिक कार्यकर्ता होना आवश्यक है उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी आप सभी साथी करें अब सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई को एक नया रूप देना है।
उन्होंने समस्त मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारी को महाशिवरात्रि एवं  राष्ट्रीय पर्व होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहां की इस बार सभी मीडिया अधिकारी राष्ट्रीय पर्व होली के अवसर पर अपने नए वस्त्र के रूप में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के यूनिफॉर्म को अवश्य बनवाएं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks