बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल


कासगंज,जनपद मुख्यालय के समीप वर्ती गांव किनावा के एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद राजवीरसिंह उर्फ राजू भैया की अध्यक्षता में संपन्न हुए एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में सपा नेता वजाहत शेरवानी मंझले अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा गांव भामों , इनायती ,चिलकनी कुइआ , किनावा में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधान शकील अहमद, बीडीसी सदस्य जैनुद्दीन , दिलशाद अहमद , अदनान अहमद , फिरोज सैफी , गुड्डू कुरैशी ,नसीम कुरैशी , इस्लाम अहमद ,इसरार अहमद , नासिर अहमद , गुड्डू पठान , परवेज अहमद , फहीम अहमद ,समसुद्दीन , सतीश यादव ,चोबसिह यादव , ओमकार यादव ,बच्चन यादव , विनोद यादव सहित लगभग १५०० सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का समाचार है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी , डॉ खूब सिंह वर्मा , बौबी कश्यप , विधायक सदर देवेन्द्र राजपूत विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा , राजवीर भल्ला , तथा मीडिया प्रभारी के के सक्सेना भी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks